Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने मुजरिया थाने में विवेचनाओं की समीक्षा की

Spread the love

लंबित मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मुजरिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने शुक्रवार को थाना मुजरिया के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विवेचक से मामलों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और बिंदुवार समीक्षा की।

एएसपी ग्रामीण ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचनाओं के दौरान साक्ष्यों का संकलन, गवाहों के बयान तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई समय से पूरी करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचनाओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जाएं। इस दौरान संबंधित विवेचक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भव्यता और भक्तिभाव के साथ दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ

Spread the love वंदितु सव्वसिद्धे के मंगल उद्घोष और ‘जय जिनेंद्र’ के जयघोष से गूंजा …