उझानी में छह लोग जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार
उझानी। अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 8,050 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में नवेद पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला गंजशहीदा, महावीर पुत्र मनीराम निवासी ग्राम इटऊआ, सर्वेश पुत्र छत्रपाल निवासी मोहल्ला नझियाई, बबलू पुत्र फूलनशाह, अनीत बाबू पुत्र बच्चन शाह और फरजान पुत्र नत्थू, सभी निवासी मदीना कॉलोनी चट्टैया, उझानी शामिल हैं।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना उझानी में मुकदमा अपराध संख्या 357/2026 धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat