Breaking News

भौतिक विज्ञान परिषद का पुनर्गठन, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

चार्ट-मॉडल और सेमिनार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

बदायूं । शुक्रवार को महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. सपना भारती की अध्यक्षता में भौतिक विज्ञान परिषद का पुनर्गठन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मंजूषा के निर्देशन में इस अवसर पर चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता तथा सेमिनार प्रतियोगिता आयोजित की गई।

चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता में प्रिया वासु ने प्रथम, प्रतिभा शर्मा ने द्वितीय तथा सोनल और तन्वी शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सेमिनार प्रतियोगिता में चिराग शर्मा प्रथम, रजत सिंह द्वितीय और तन्वी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

परिषद के पुनर्गठन के दौरान चिराग शर्मा को अध्यक्ष, तन्वी शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रिया वासु को सचिव तथा रजत सिंह और प्रतिभा शर्मा को कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किया गया।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन वर्ष्णेय और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल रस्तोगी ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए और विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

Spread the love5 चोरी की बाइकों सहित 3 शातिर गिरफ्तार बदायूं: जनपद में अपराध नियंत्रण …