Breaking News

मुजरिया क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल

Spread the love

कारों की टक्कर से हुए हादसे, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मुजरिया। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों कारों और बाइकों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना मुजरिया-कछला मार्ग पर बितरोई और ज्योरा के बीच फकीराबाद चौराहे के पास हुई। बताया गया कि महमूदपुर सौगुना से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे अजब सिंह (40) पुत्र अमर सिंह निवासी नयागांव, थाना सहसवान अपने रिश्तेदार के साथ डिस्कवर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के मगू नगला के पास बीएल वर्मा पेट्रोल पंप के सामने हुई। पलिया मेहंदी निवासी धर्मेंद्र (38) पुत्र जग्गू सिंह बाइक से उझानी से सहसवान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ग्रैंड विटारा कार की टक्कर से वह घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए उझानी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी मुजरिया नीरज कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रेडक्रॉस सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Spread the loveटीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली बदायूं। विकास भवन सभागार में मुख्य …