Breaking News

मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई, 30 स्कूली वाहन चेक

Spread the love

बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए 14 से 19 सितंबर तक चल रहे छह दिवसीय विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने 30 स्कूली वाहनों की जांच की। मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए पांच स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद करने की कार्रवाई की गई। वहीं एआरटीओ हरिओम द्वारा ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन में संलिप्त आठ ओवरलोड वाहनों को थाना बिसौली एवं उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। इन वाहनों से करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना सरकारी खाते में जमा कराया गया।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बिना सीट बेल्ट, हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के मामलों में 38 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहनों के आवश्यक प्रपत्र पूर्ण रखने और क्षमता से अधिक भार न ले जाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भव्यता और भक्तिभाव के साथ दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ

Spread the love वंदितु सव्वसिद्धे के मंगल उद्घोष और ‘जय जिनेंद्र’ के जयघोष से गूंजा …