बदायूं। ब्लॉक संसाधन केंद्र असरसी पर शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में कक्षा 8 की छात्रा लता, संविलियन विद्यालय कौआ नगला ने पूरे ब्लॉक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ उसके माता-पिता और गुरुजनों में खुशी का माहौल है। छात्रा ने अपनी सफलता से विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर छात्रा लता और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नवीन कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने छात्रा की सफलता का श्रेय उसके कठोर परिश्रम, निरंतर प्रयास और लगन को देते हुए कहा कि मेहनत और समर्पण से विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रा लता को भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता हासिल करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Budaun Amarprabhat