Breaking News

गणेश महोत्सव की कथा को दिया विश्राम, आज होगा ब्रज की रासलीला का आयोजन

Spread the love

कथा व्यास मनु प्रिया का हुआ व्यास पूजन, डांडिया नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 23वें विशाल गणेश महोत्सव के तहत शुक्रवार को श्री गणेश महापुराण कथा को विश्राम दिया गया। कथा व्यास मनु प्रिया जी ने कहा कि भगवान की कथा अनंत है, उसका समापन नहीं होता। कथा को केवल विश्राम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगले गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं को पुनः श्री गणेश महापुराण की कथा श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

कथा के विश्राम अवसर पर कथा व्यास मनु प्रिया जी का विधिवत व्यास पूजन किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धा के साथ फल, पुष्प एवं भेंट अर्पित कर उनका पूजन किया। कथा व्यास ने गणेश भक्तों को सुख, सौभाग्य और धन-धान्य की प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। उन्होंने श्री गणेश सेवा मंडल के सदस्यों से इसी प्रकार श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश महोत्सव आयोजित करते रहने का आह्वान किया।

राधाष्टमी के पावन अवसर पर श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से छप्पन भोग लगाया गया। इसका आयोजन युवा गणेश सेवा मंडल के सदस्यों ने किया। वहीं पंडाल में युवा सदस्यों द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, संतोष गुप्ता, मनोज वैश्य, पंकज शर्मा, अवनेश साहू, नितेश वार्ष्णेय, केशवनाथ वैश्य, लक्ष्मी साहू, राहुल राठौर, मयूर साहू, मोहित साहू, अचल शर्मा, अभिषेक गुप्ता, शिवम गुप्ता, लव कुमार, शुभी गुप्ता, गुनगुन, कात्यायनी, कृष्णा आदि मौजूद रहे।

संस्था के महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर को ब्रज के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बदायूं की धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में पहुंचकर रासलीला का आनंद लेने और आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत

Spread the loveसहसवान। थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरिया निवासी 55 वर्षीय किसान जयसिंह की सड़क …