Breaking News

तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए परेशान नगरवासी

Spread the love

तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए परेशान नगरवासी

पेयजल संकट के बीच पूर्व अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के कार्यकाल की व्यवस्था को याद कर रहे नगरवासी

बिल्सी। नगर पालिका परिषद बिल्सी की पेयजल आपूर्ति लगातार तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सकी। पानी की सप्लाई बाधित रहने से नगरवासियों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को निजी स्तर पर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
नगर में पेयजल आपूर्ति मुख्य रूप से एक ट्यूबवेल और पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से की जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ही ट्यूबवेल पर नगर की पेयजल व्यवस्था निर्भर होने के कारण तकनीकी समस्या आने पर आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। पाइपलाइन व्यवस्था भी लंबे समय से अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन व्यवस्था ठीक चलने के बाद दोबारा समस्या सामने आ जाती है।
कुछ नगरवासियों को पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के कार्यकाल की पेयजल व्यवस्था भी याद आ रही है। लोगों के अनुसार उस समय पेयजल आपूर्ति नियमित रहने से उन्हें कम परेशानी होती थी। नगरवासियों ने व्यवस्था में सुधार कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लैकआउट मॉकड्रिल में परखी गईं आपातकालीन तैयारियां, विभागों ने किया राहत-बचाव का अभ्यास

Spread the love बदायूं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जनसुरक्षा की तैयारियों को परखने के …