बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री तथा जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं पहुंचेंगे। उनके प्रवास के दौरान बदायूं सांसद आदित्य यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवपाल सिंह यादव दोपहर करीब 12 बजे डीएम रोड स्थित सांसद आदित्य यादव के आवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे श्यामनगर स्थित सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान वह शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।
इसके बाद शिवपाल सिंह यादव शाम करीब 4:30 बजे श्यामनगर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Budaun Amarprabhat