*
*बदायूँ।* बदायूँ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में पोश अधिनियम 2013 को लेकर “अवेयरनेस एंड क्वेश्चनिंग” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी की मुख्य अतिथि तथा वक्ता के रूप में इला फरशोरी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को पोश कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न क्या होता है, ऐसी स्थिति में अपने अधिकारों का प्रयोग कैसे करना है और शिकायत प्रक्रिया क्या है। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल व विकास आहूजा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। उन्होंने कहा कि पोश कानून के बारे में जागरूकता बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्र छात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है,और इस तरह की संगोष्ठियां इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि पोश कानून का पालन करना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है और महाविद्यालय इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। संगोष्ठी का सफ़ल संचालन प्रोफेसर नीतू सिंह ने किया। कार्यक्रम में कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम और महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat