Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, ब्लॉक स्तर के लिए हुआ चयन

Spread the love

​बिसौली। क्षेत्र के शरह बरौलिया स्थित सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कला और ओजस्वी विचारों के जरिए एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की कल्पना को मंच पर प्रस्तुत किया।
​विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और उनकी मौलिक प्रतिभा को निखारना है। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत की संकल्पना को चित्रों व शब्दों में बखूबी उकेरा।
​प्रतिस्पर्धा के उपरांत विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। ड्राइंग प्रदर्शनी वर्ग में उनशा, नीरेश, उपासना, स्वाति सिंह और कीर्ति ने बाजी मारी। पोस्टर प्रतियोगिता में भावना चौधरी, हेमवती, नन्दिनी, साहिबा और पल्लवी पाराशरी का चयन हुआ। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अपने प्रभावी वक्तव्य के दम पर शीतल, महक, अरमान, आमिल ए नवी और चंचल ने स्थान पक्का किया। ये सभी चयनित मेधावी अब आगामी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
​प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षक नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग और योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील दातागंज में डीएम की अध्यक्षता में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Spread the loveबदायूँ: जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 19 सितम्बर शनिवार को जिलाधिकारी …