Breaking News

चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से टिल्लू पंप, स्टार्टर, केबल, टूटा हुआ फर्राटा पंखा और सरिया के टुकड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन की अगुवाई में पुलिस टीम ने 19 सितंबर को अभियुक्त तौसीफ उर्फ आरिफ पुत्र जमील निवासी कस्बा अलापुर, थाना अलापुर, जिला बदायूं को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक बरामद सामान चित्रांशनगर मोहल्ले से चोरी किया गया था। मामले में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा अपराध संख्या 330/26, धारा 305, 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर शुल्क का विरोध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई निःशुल्क व्यवस्था की मांग

Spread the love​बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं के जिलाध्यक्ष के. बी. गुप्ता ने …