Breaking News

बिल्सी में आज महाविद्यालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में शैक्षिणक सत्र 2026-27 के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान

Spread the love

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में आज महाविद्यालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में शैक्षिणक सत्र 2026-27 के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान में आयोजित होने वाली भाषण, चित्रकला तथा वाद—विवाद प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया । । प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है साथ ही महाविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु आश्वासन एवं सहयोग प्रदान करने की बात भी कही । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने सभी छात्र—छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की ।
उक्त प्रतियोगिताओं में छात्र—छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया । चित्रकला प्रतियोगिता में आशीष ने प्रथम, खुशबू गौतम ने द्वितीय तथा मधुवाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में कन्हैया ने प्रथम, आशी शर्मा ने द्वितीय तथा अंशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वाद—विवाद प्रतियोगिता में बबीता यादव ने प्रथम, कन्हैया ने द्वितीय तथा खुशी सौलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
कार्याक्रम का संचालन श्री शाहबुद्दीन अली खां द्वारा किया गया तथा अपने वक्तव्य के अंत में सभी छात्रों के सफल होने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उक्त कार्यक्रम मे महाविद्यालय के विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार, निर्देश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा ।

प्राचार्य


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर शुल्क का विरोध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई निःशुल्क व्यवस्था की मांग

Spread the love​बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं के जिलाध्यक्ष के. बी. गुप्ता ने …