Breaking News

एफएम हाईवे पर सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Spread the love

फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र अंतर्गत एफएम हाईवे पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ब्रेड से भरी पिकअप हाईवे पर ही पलट गई, जबकि उसका चालक मौका पाकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव धन्यावाली निवासी अशरफ अपनी पत्नी मुनिजा और बच्चे के साथ बाइक से चंदौसी जा रहे थे। बताया जाता है कि चंदौसी के एक अस्पताल में उनका एक रिश्तेदार भर्ती था, जिसकी तीमारदारी के लिए परिवार निकला था। जैसे ही बाइक परमानन्दपुर के पास धर्मेन्द्र की आढ़त के सामने पहुंची, सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुनिजा (पत्नी अशरफ) छिटककर दूर जा गिरीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अशरफ और बच्चा बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the loveबिल्सी : नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता का …