बिल्सी। थाना क्षेत्र के बैन गांव में शनिवार रात घर में घुसकर बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया। चोर बैटरी को साइकिल पर रखकर गांव से बाहर ले जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को उस पर शक हुआ।
ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो खुद को घिरता देख चोर सड़क पर बैटरी और साइकिल छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बैटरी और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।
Budaun Amarprabhat