बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम डोडा चूर्ण और एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को बिनावर थाना पुलिस ने रफियाबाद मोड़ के पास से सतीश मौर्य पुत्र केदार मौर्य निवासी ग्राम मरुआ, थाना मुसाझाग, बदायूं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से डोडा चूर्ण बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर थाना बिनावर में मुकदमा अपराध संख्या 241/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।
Budaun Amarprabhat