बदायूं। वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को उझानी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विष्णु पुत्र सुखराम निवासी बुर्रा फरीदपुर, शकील शाह पुत्र बातून शाह निवासी मदीना कॉलोनी उझानी, संजय पुत्र पप्पू निवासी बहादुरगंज उझानी, प्रदीप पुत्र रामवीर निवासी पृथ्वी नगला, सतेन्द्र पुत्र चम्पतलाल निवासी गिरधरपुर, ज्ञान सिंह पुत्र भूपाल, डालचन्द्र पुत्र रामचन्द्र और हरिशचन्द्र पुत्र चम्पत निवासी मुरावन नगला, नेकसू पुत्र सालिक निवासी खजुरारा तथा राजेश पुत्र नत्थू निवासी अमीरगंज शामिल हैं।
इनमें कुछ अभियुक्तों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, जबकि अन्य के खिलाफ संबंधित न्यायालयीन मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया।
अलापुर पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा
इधर, अलापुर पुलिस ने भी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इकरार पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला पटवा, कस्बा व थाना अलापुर को वाद संख्या 2774/18 से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Budaun Amarprabhat