Breaking News

गणेश महोत्सव में विधायक राजीव कुमार सिंह ने की आरती, शोभायात्रा में हुए शामिल

Spread the love

उसहैत। कस्बे में चल रहे दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतर्गत माता राधा रानी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दातागंज विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधान मंडल की प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश और माता राधा रानी की आरती कर आशीर्वाद लिया। साथ ही राधा रानी और गणेश जी के स्वरूप में सजे कलाकारों का तिलक कर आरती उतारी।

विधायक ने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक कार्यों में भगवान गणेश का सर्वप्रथम आह्वान किया जाता है। उन्होंने भगवान गणेश सहित सभी देवी-देवताओं से क्षेत्र, प्रदेश और देश के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन लोगों में आंतरिक शांति, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं।

इसके बाद विधायक ने कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न धार्मिक झांकियों का अवलोकन किया और आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया भी शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ नगर में घूमे।

शोभायात्रा कालसेन बाबा मंदिर, नगर पंचायत चौक और मुख्य बाजार से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण कर पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुपुरी विनायक में गणेश महोत्सव का शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

Spread the loveबदायूं – । जिला व तहसील बदायूं ,थाना सिविल लाइन गुरुपुरी विनायक में …