Breaking News

तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलापुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर अलापुर पुलिस ने इरफान पुत्र नत्थू निवासी ग्राम भांद्रा, थाना उसहैत, बदायूं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम में मामला दर्ज किया। इसके बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक इरफान के खिलाफ पूर्व में भी थाना अलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 284/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

कार्रवाई थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के सम्मान

Spread the loveबिसौली। नगर की पंजाब नेशनल बैंक द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर अपने …