Breaking News

पुलिस ने 5 किलो से अधिक डोडा छिल्का के साथ शातिर तस्कर को दबोचा

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम फकीराबाद निवासी शातिर अभियुक्त सुरेश उर्फ साका पुत्र ओमकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखा लगभग 05 किलो 150 ग्राम अवैध नशीला डोडा छिल्का बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।
उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह व उनकी टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अभियुक्त के खिलाफ थाना कुंवरगांव में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़ा गया तस्कर पूर्व से भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे आधा दर्जन संगीन मुकदमों में वांछित व नामजद रहा है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा को फिर मिली जिम्मेदारी

Spread the loveबदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच …