आसफपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सात दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार उर्फ कुन्नू बाबू के पुत्र आशीष कुमार गर्ग ने महिलाओं को पोषण से भरपूर फलों की टोकरी भेंट की और अबोध शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।
कार्यक्रम में बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनियां लगाई गईं। सीडीपीओ सुषमा सिंह राठौर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने न्यू रेसिपी, संभव अभियान, सैम/मैम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। इसके उपरांत अतिथियों ने पशु चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
शिविर में भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, बीडीओ लटूरी सिंह, एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी राजीव चौहान, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पुष्पेंद्र गंगवार, अजय पाराशरी व रामवीर सिंह मौजूद रहे। संचालन ग्राम विकास अधिकारी अंकुर पाराशरी ने किया। इस दौरान द्वारिका प्रसाद शर्मा, गजेंद्र पाल सिंह, मुकेश दिवाकर, विनीत चौधरी व रवि शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat