Breaking News

जलालपुर के पूर्व प्रधान बच्चू जी का इंतकाल, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

बदायूं। ग्राम पंचायत जलालपुर के पूर्व प्रधान बच्चू जी का इंतकाल हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया। वह अपने मिलनसार स्वभाव, सादगी और निस्वार्थ सामाजिक कार्यों के चलते आम जनता के बीच खासे लोकप्रिय थे। प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने गांव के विकास और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।
उनके इंतकाल की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधान के सुपुत्र गौस और अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने दुख प्रकट करते हुए कहा, “बच्चू प्रधान जी का हमारे बीच से जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जलालपुर के उत्थान, गरीब-मजलूमों की मदद और क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने के लिए काम किया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।”
इस दुखद मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी पूर्व प्रधान के आवास पर पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और मरहूम की रूह के सुकून के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमंग कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय कौआ नगला की छात्रा लता ने हासिल किया तृतीय स्थान

Spread the loveबदायूं। ब्लॉक संसाधन केंद्र असरसी पर शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को उमंग कार्यक्रम …