Breaking News

उ०प्र० ग्राम रोजगार सेवक संघ बदायूँ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सालारपुर में हुई बैठक

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (शाखा जनपद बदायूँ) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को विकास खण्ड सालारपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सोलंकी ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार और रोजगार सेवकों के हित में ठोस निर्णय लेने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन व पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
घोषित कार्यकारिणी में अतुल कुमार शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अतुल कुमार शर्मा, प्रवेश कुमार सिंह, जनार्दन प्रताप सिंह और श्योराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं फिरासत अली को जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक की जिम्मेदारी दी गई। गिरीश यादव को जिला महामंत्री, वीर सिंह को जिला संगठन मंत्री, सर्वेश गौतम को सह-संगठन मंत्री, धर्मेन्द्र यादव को जिला सचिव, देवपाल सिंह को जिला मीडिया प्रभारी और श्याम वीर सिंह को जिला संयोजक बनाया गया है।
बैठक में नीरज माहेश्वरी, सुमित कुमार सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, सौदान सिंह, सुषमा गुप्ता, आर्येंद्र सिंह, उपदेश सिंह, कौशल, अनमोल सागर, अनूज कुमार, बब्लू पाल व अजय प्रताप सिंह सहित जनपद के सभी विकास खण्डों से आए ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन घायल, दो की मौत

Spread the loveउसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नसीरनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक …