Breaking News

गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा, कछला गंगा घाट पर किया विसर्जन

Spread the love

उघैती (बदायूं)। क्षेत्र के गांव खितौरा में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश महोत्सव का सोमवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।
महोत्सव के समापन अवसर पर आचार्य श्री श्याम सुंदर उपाध्याय ने भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन कराया। आरती के बाद हवन-पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा को सजाकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान गणेश की प्रतिमा पर गुलाल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
शोभायात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति में सराबोर नजर आए। शोभायात्रा पूरी होने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को कछला स्थित गंगा घाट पर विसर्जन के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश को विदाई दी।
इस मौके पर पिंटू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, बंश गुप्ता, शिवम, सौरभ, हर्षित, कपिल, गौरव कुमार सिंह, देवपाल, तनुज, मनोज, मयंक गुप्ता नवीन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नशामुक्त भारत अभियान के तहत दौड़ एवं शपथ हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबदायूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन तथा युवा शक्ति …