थाना बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पिंडौल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाली पारंपरिक रामलीला के सफल संचालन के लिए रविवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया बैठक सत्य प्रकाश तिवारी के निवास स्थान पर आयोजित की गई बैठक में सर्वप्रथम राजेश गुप्ता मेला कोषाध्यक्ष ने गत वर्षो के वित्तीय लेखा-जोखा कमेटी के सामने रखा तथा कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य वित्तीय लेखा जोखा से संतुष्ट दिखाई दिए इसके बाद सर्व समिति से मेला संस्थापक मनोहर लाल शर्मा द्वारा कमेटी के गठन के लिए प्रस्ताव लाया गया सभी उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी कमेटी को ही रामलीला संचालन करने का प्रस्ताव पारित किया गया गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सहमति से सत्य प्रकाश तिवारी अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता प्रबंधक राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता महामंत्री जगदीश सक्सेना संरक्षक अजय सक्सेना संचालक मुनेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष मनीष तिवारी प्रबंधक शैलेश शर्मा उप कोषाध्यक्ष अनुराग भूषण गुप्ता सचिव जसवंत सिंह चौधरी उप सचिव और वीरेंद्र प्रजापति को उप मंत्री आदि मनोनीत किया गया
इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी मेला अध्यक्ष ने बताया की रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इस बार रामलीला को मथुरा के कलाकारों द्वारा मंचन कराया जाएगा तथा मेला को अधिक आकर्षक बनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों से जोड़ा जा सके उन्होंने सुरक्षा साफ सफाई और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया तथा राम बारात की शोभायात्रा भी बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी अंत में मेला अध्यक्ष ने मनोहर लाल शर्मा मेला संस्थापक सहित गण मन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए मेला के सभी पदाधिकारी सदस्यों को आगामी मेला संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर अशोक शर्मा इंग्लिश शर्मा नरेश तिवारी अरुण शर्मा नीरज शर्मा अर्पित सक्सेना पूर्व प्रधान विकास शर्मा दिनेश शर्मा ठाकुर यशपाल सिंह भूदेव कश्यप मुकुट प्रजापति राजीव तिवारी राजेश शर्मा राजपाल प्रजापति ओमप्रकाश प्रजापति प्रेम वर्मा सूरत पाल वर्मा ओमपाल गुप्ता अवधेश गुप्ता पंकज गुप्ता जितेंद्र तिवारी अवनेश सागर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
Budaun Amarprabhat