Breaking News

बिल्सी में बुढ़वा मंगल पर श्री बालाजी भक्ति धाम में हुआ भव्य श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को नगर स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हनुमान जी महाराज के भव्य श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

बुढ़वा मंगल के अवसर पर बिल्सी नगर के अन्य हनुमान मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं पूजा-अर्चना तो कहीं सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम हुए। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विद्या भारती द्वारा नमामि भारतम् कार्यक्रम में पूरे देश में जुड़ेंगे एक करोड़ से अधिक लोग: यशवीर सिंह

Spread the loveनमामि भारतम् कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाल कल्याण समिति बरेली ने कसी …