Breaking News

नवागत एसडीएम गौरव आर्य का किया स्वागत

Spread the love

बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान एवं समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने नवागत उपजिलाधिकारी गौरव आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम का स्वागत करते हुए उन्हें वैदिक साहित्य भेंट किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

आचार्य संजीव रूप ने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने उपजिलाधिकारी गौरव आर्य के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर वैदिक साहित्य भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टेप अप सेरेमनी में मेधावी सम्मानित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से …