बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में वजीरगंज-बदायूं मार्ग पर मंगलवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। धर्मपुर गांव निवासी राजेश (40) राजमिस्त्री था। वह गांव के ही बद्री प्रसाद (40) को मजदूरी के लिए बाबट गांव ले गया था। काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। यूपी-24 होटल के पास सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बद्री प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश ने बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Budaun Amarprabhat