लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन स्तर से किए गए फेरबदल में मुरादाबाद, कुशीनगर और कानपुर समेत 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। इनमें पांच जिलाधिकारियों को दूसरे जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नौ डीएम को जिलों से हटाकर शासन में तैनाती दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Budaun Amarprabhat