संभल। पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह के गैरजनपद स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कुलदीप सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
Budaun Amarprabhat