Breaking News

बदायूं में संस्कार भारती ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

Spread the love

डाक टिकट व नोट प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
बदायूं। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं में संस्कार भारती ब्रज प्रांत की वार्षिक प्रांतीय साधारण सभा का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। बदायूं संस्कार भारती समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सभा का नेतृत्व डॉ. मदन मोहन लाल, डॉ. गीतम सिंह और डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने किया, जबकि इसका निर्देशन प्रांतीय अध्यक्ष सीए संजय गोयल एवं प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत निष्ठा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने सुमधुर ध्येयगीत प्रस्तुत किया, वहीं पूनम रस्तोगी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोली की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।
सभा में मुख्य प्रेरणास्रोत अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख बांकेलाल गौड़ एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय जी ने संगठन में नई सोच, कार्यकर्ताओं के विकास तथा टीम बिल्डिंग के महत्व को रेखांकित किया। अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और व्यवस्थित डेटा संकलन पर जोर दिया। महिला सर्वेक्षण कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. प्रतिभा मिश्रा को सम्मानित किया गया। भोपाल से पधारे अखिल भारतीय लोक कला विधा प्रमुख निरंजन पांड्या को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वहीं हाथरस के चेतन उपाध्याय ने एकल गीत की सुंदर प्रस्तुति दी।
सभागार के प्रवेश द्वार पर प्रांतीय कला धरोहर विधा संयोजक आर्येन्द्र प्रकाश द्वारा लगाई गई ‘धरोहर’ (डाक टिकटों में भारत) प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में दुर्लभ पोस्टल स्टैंप के साथ-साथ पदाधिकारियों की जन्मतिथि पर आधारित पेपर करेंसी (नोटों) का अनूठा प्रदर्शन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश वैश्य, प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, जिला अध्यक्ष अशोक सक्सेना, जिला महामंत्री अशोक साहू सहित 14 समितियों के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। सभा का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भव्य रामलीला के सफल संचालन के लिए रामलीला कमेटी का हुआ गठन अध्यक्ष बने सत्य प्रकाश तिवारी

Spread the love थाना बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पिंडौल में हर वर्ष की भांति इस …