Breaking News

सीतापुर में मुठभेड़: 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी का आरोपी 12 घंटे में ढेर, पैर में लगी गोली

Spread the love

सीतापुर, 22 सितंबर (अमर प्रभात ब्यूरो): जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छह वर्षीय बालिका से जुड़े गंभीर मामले के आरोपी, 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अवध राम उर्फ भोले शंकर को घटना के 12 घंटे के भीतर मंगलवार भोर में मुठभेड़ के बाद हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बेर्रा गांव के पास घेराबंदी की, जहां आरोपी की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बगरैन क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से तबाही: पेड़ उखड़े पोल टूटे, मलबे में दबे मवेशी और गिरी धान की फसल

Spread the loveबगरैन। गुरुवार को क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही …