Breaking News

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Spread the love

मुजरिया, बदायूं। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मुजरिया गांव के पास मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और एक वर्षीय बेटी घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत कार्य चल रहा था और दोनों दिशाओं के वाहन एक ही लेन से गुजर रहे थे।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरपुर मानपुर निवासी नरवीर यादव (22) अपनी पत्नी सुरधि (22) और एक वर्षीय बेटी प्राची के साथ बाइक से मुसाझाग स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे मुजरिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक फिसलकर गिर गई और नरवीर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। घायल पत्नी सुरधि और बेटी प्राची को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एफएम हाईवे पर सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Spread the loveफैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र अंतर्गत एफएम हाईवे पर रविवार को हुए एक दर्दनाक …