Breaking News

बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक, व्यवस्था सुधारने की मांग

Spread the love

कादरचौक, बदायूं। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। मंगलवार को राधाकांत मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने बैठक कर बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से मैसेज के माध्यम से बिजली आपूर्ति का समय बताया जाता है, लेकिन कई बार निर्धारित समय के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पाती, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना था कि रात के समय बिजली न मिलने से दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है।

बैठक में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार धारा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पाल शाक्य, कौशल कुमार, अजीत शाक्य, विजय प्रकाश शाक्य, सूर्य श्रीवास्तव, संतोष कुमार जौहरी, राधे जौहरी, सतवीर वर्मा, विपिन ठाकुर, विवेक वर्मा, विद्याराम वर्मा, धर्मवीर, मनजीत, इस्तकार, वीरपाल शाक्य, राहुल शाक्य, नरेंद्र यादव, मनीष कुमार उर्फ नन्नू, राहुल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नियमित एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चोरी के कॉपर केबल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो …