Breaking News

चोरी की हैरो के साथ दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को चोरी की गई ट्रैक्टर की हैरो के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मु.अ.सं. 268/26, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित कमलेश पुत्र दयाराम और दुर्वेश पुत्र हरपाल, निवासी धोबरखेड़ा की मढ़ैया, थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की हैरो बरामद की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यतेन्द्र कुमार और थाना जरीफनगर की पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

23 सितम्बर को आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की चार सदस्यीय टीम

Spread the loveबदायूँ: उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की चार …