Breaking News

40 किलोमीटर का सफर तय कर विकलांग आश्रम पहुंचे समाजसेवी, बच्चों को फल-मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां

Spread the love

वजीरगंज। सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए नूरपुर पिनौनी के समाजसेवियों की टीम करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर कस्बा वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम पहुंची। यहां समाजसेवियों ने आश्रम में रह रहे बच्चों के बीच फल और मिठाई का वितरण किया। बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। समाजसेवियों की इस पहल से आश्रम में खुशी का माहौल नजर आया।
नूरपुर पिनौनी निवासी सौरभ दीक्षित, विपिन दीक्षित, दीपू गुप्ता और विपिन उपाध्याय आश्रम पहुंचे। इस दौरान सौरभ दीक्षित ने बच्चों को अपने हाथों से फल और मिठाई खिलाई और उनके साथ बैठकर काफी समय बिताया। बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए समाजसेवियों ने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है।
समाजसेवी सौरभ दीक्षित ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सेवा कार्यों के लिए एक टीम बनाई है। टीम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में आगे भी नियमित रूप से सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आश्रम के लिए नगद धनराशि भी सहयोग के रूप में प्रदान की।
वहीं दीपू गुप्ता ने कहा कि उनकी टीम पहले से ही विभिन्न सेवा कार्यों में सहयोग करती आ रही है। वजीरगंज के विकलांग आश्रम में उनका यह पहला आगमन है। यहां बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आश्रम के बच्चों के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखेंगे।
समाजसेवियों ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के दौरान बच्चों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दी। इस मौके पर आश्रम के बच्चे और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपों से जगमगाया महाविद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Spread the loveबिलसी (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को बाबा …