बंदबदायूं। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया है।यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारी बरसात के कारण बच्चों को होने वाली दिक्कतों और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।हालांकि, विद्यालय के शिक्षकों और गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए कोई छुट्टी नहीं है। उन्हें नियमानुसार स्कूल पहुंचकर विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा। बीएसए ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat