Breaking News

बिल्सी में आफत की अनवरत बारिश: जनजीवन बेपटरी, खेतों में बिछी धान की फसल

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। कस्बा बिल्सी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार रात से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का सिलसिला शनिवार को भी लगातार जारी रहा। इस अनवरत वर्षा के कारण समूचा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। नगर के मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों की सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।इस आसमानी आफत ने त्योहारों के सीजन में व्यापारियों की कमर तोड़ दी है, वहीं अन्नदाता पर भी भारी मार पड़ी है। तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के कारण खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार रात तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, रविवार सुबह से मौसम में सुधार होने और राहत मिलने की प्रबल संभावना जताई गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पहले एमबीबीएस, अब प्रथम प्रयास में पीजी परीक्षा क्वालीफाई

Spread the loveडॉ. दिव्यांश राजपूत ने हासिल की ऑल इंडिया 2293 रैंक, छोटे भाई का …