Breaking News

01 अक्टूबर को होगा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत साक्षात्कार

Spread the love

बदायूँ: जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जनपद की पारम्परिक कारीगरी जैसे बढ़ई, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री एवं मोची ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूं में ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। आवेदनकर्ता अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने पूर्व में इस योजना में टूलकिट/मानदेय का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इन ट्रेडों के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 01 अक्टूबर 2026 को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आंवला रोड, सालारपुर, बदायूं में अपराह्न 11ः00 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा है कि सभी अभ्यर्थी अथवा आवेदक अपने आवेदन पत्र में अपलोड किए गए मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में अकम्पनाचार्य कथा ने किया भावविभोर

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व के सातवें दिवस …