Breaking News

बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान की आशंका, 72 घंटे में सूचना दें बीमित किसान

Spread the love

बदायूँ: उप कृषि निदेशक ने कहा कि जनपद बदायूँ में विगत दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण खरीफ की धान, मक्का, बाजरा, उड़द एवं तिल की फसलों में हानि होने तथा उपज में कमी होने की सम्भावना है।
इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनपद के कृषकों से अपील है कि जिन किसानों द्वारा वर्ष 2026-27 में खरीफ की उक्त फसलों का बीमा कराया है वह किसान अपनी फसल में हुये नुकसान की सूचना लिखित रूप से जनपद की इफको टोकियो जनरल इंशोरेंन्स लि0 कम्पनी फसल बीमा के प्रतिनिधि या कृषि विभाग के विकास खण्ड़/तहसील एवं जिला स्तरीय किसी भी कार्यालय में तत्काल 72 घटें के भीतर उपलब्ध करा दें।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि भू-स्खलन, जल भराव, बेमौसम बर्षा/चक्रवात से फसलों में हुई क्षति की सूचना 72 घण्टें के अन्दर टोल फ्री नम्बर-14447 पर करना अनिवार्य रूप से दर्ज करा दें एवं अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए इफको-टोकियो जनरल इन्श्योंरेन्स कम्पनी लि0 के जिला प्रबन्धक के दूरभाष नम्बर 8299024548 पर भी कृषक भाई जानकारी प्राप्त कर सकते है। कृषि विभाग के कार्यालय में या टोल फ्री नम्बर पर सूचना देने के पश्चात फसल बीमा कम्पनी द्वारा सर्वेक्षण कार्य कर वास्तविक नुकसान क्षति का आंकलन कराते हुये क्षतिपूर्ति की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

Spread the loveबिसौली। नगर के मदन लाल इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों …