बिल्सी। थाना बिल्सी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अभिषेक पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम मिठामई, थाना बिसौली को गुधनी पेट्रोल पंप के पास यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया। वह बेहटा गुसाई मोड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 318/26 में बीएनएस की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज था। साक्ष्य संकलन और पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Budaun Amarprabhat