Breaking News

25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Spread the love

बदायूं। कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अरबाज पुत्र दाबर अली निवासी ग्राम ब्यौर, थाना बिनावर को मोक्ष धाम-सुंदर नगर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। बरामदगी के संबंध में कोतवाली थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर चला स्वच्छता अभियान

Spread the love बरेली, 22 सितंबर। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के …