Breaking News

ब्यौर गौशाला में गोवंशीय पशुओं की स्थिति खराब, 25 की मौत का दावा

Spread the love

बदायूं। विकासखंड सालारपुर के थाना बिनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्यौर स्थित गौशाला में गोवंशीय पशुओं की स्थिति को लेकर मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच गौशाला में कुछ पशुओं की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने करीब 25 गोवंशीय पशुओं की मौत का दावा किया है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने गौशाला में गोवंशीय पशुओं की संख्या के अनुपात में व्यवस्थाओं की समीक्षा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के कारण पशुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पशु प्रेमी बीकेंद्र शर्मा ने अधिकारियों से गौशाला का निरीक्षण कराने, गोवंशीय पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मृत पशुओं की मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा सांसद आदित्य यादव ने लगाया जनता दर्शन, अधिकारियों को मौके से दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Spread the loveबदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सांसद श्री आदित्य यादव ने सिविल लाइंस, …