Breaking News

भगत सिंह जयंती पर ‘आप’ का प्रदेशव्यापी युवाओं ने किया रक्तदान

Spread the love

जिलाध्यक्ष बोले- जान बचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि
​बदायूं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को प्रदेशभर में राष्ट्रसेवा का महाअभियान चलाया गया। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी बदायूं के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
​शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी और स्वाभिमान की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। आजादी के मतवालों ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना खून बहाया था, इसलिए आज हमारा दायित्व है कि हम जरूरतमंद देशवासियों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि शहीदों के आदर्शों और विचारों को धरातल पर उतारकर समाज सेवा को प्राथमिकता देती है।
​अस्पतालों में खून की कमी से होने वाली दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर रक्त न मिलने से कई बार निर्धन व असहाय परिवारों के मरीज दम तोड़ देते हैं। ऐसे में रक्तदान किसी को नया जीवनदान देने जैसा पुनीत कार्य है।
​इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं के उत्साह की सराहना की गई। शिविर में दिनेश सिंह राठौड़, रितेश गुप्ता, मोहम्मद उमर, रफत अली, सौरभ सिंह, तारिक मिर्जा, राकेश सोलंकी राठौर सहित कई पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गौशाला प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Spread the loveम्याऊं। नबीगंज ग्राम पंचायत की गौशाला से संबंधित शिकायत के निस्तारण के बाद …