Breaking News

भगवतीपुर में बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी

Spread the love

सिलहरी। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में जलभराव की स्थिति बन गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गांव की गलियों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर पानी घरों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायत घर के पास खाली पड़ी जमीन में भी पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास बच्चों की आवाजाही रहती है, ऐसे में जलभराव के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं, पानी जमा रहने से मच्छरों और मौसमी बीमारियों को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक दर्जन घरों में पानी पहुंचने से घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जलभराव वाले स्थानों से पानी निकलवाने तथा स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेखपालों की विभिन्न लंबित समस्याओं और न्यायोचित मांगों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया

Spread the loveबिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई बिसौली की बैठक तहसील सभागार …