Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाए आरोप

Spread the love

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतका महजबीन (26) का करीब आठ वर्ष पूर्व कबूलपुरा गौटिया निवासी फुरकान से विवाह हुआ था। दोनों का एक पुत्र भी है।

बताया गया कि पति काम के सिलसिले में कोल्हापुर में रहता था और महजबीन कई बार मायके में रहती थी। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और पूर्व में भी मामला पंचायत व पुलिस तक पहुंचा था।

बीती शाम महजबीन की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उपमंडी वीरमपुर भदेली में धान-बाजरा क्रय केंद्र खोलने की मांग

Spread the loveकिसानों ने डीएम से मिलकर दिया प्रार्थना-पत्र बदायूँ। जनपद के विकास खण्ड उसावां …