बिल्सी:-जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे पर्यूषण पर्व के समापन के उपलक्ष्य में आज नगर में जैन तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभू स्वामी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। खवासी की बोली अरिहंत जैन मोन्टी एवं सारथी की बोली दीपक जैन एवं
कुवेर की बोली अरुण जैन एवं
इंद्र की बोलियां क्रमशा नीरेश जैन,आदि जैन,अनंत जैन,मोक्षित जैन एवं मंगल कलश की बोली उठाई।
जिसमें उझानी समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।यहां सबसे पहले शोभायात्रा मोहहला नंबर 2 स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होकर बम्वा चौराहे ,मुख्य बाजार ,नगर पालिका ,जैन मार्किट ,थानामोड से होती हुई सहावगंज स्थित प्राचीन पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुँची जहां भगवान का जलाभिषेक होकर पुनः शोभायात्रा इसी मार्ग से होती हुई बालाजी मार्किट होती हुई कछला स्टैंड स्थित ज्वाला प्रशाद जैन बाल निकेतन में जाकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का जगह जगह ब्यापारियों ने फूलो की बर्षा कर स्वागत भी किया । शोभायात्रा में बिल्सी पुलिस द्वारा कानून ब्यवस्था सव इंस्पेक्टर द्वारा कुशल नेतृत्व में संभाली गई। इस मौके पर प्रशान्त जैन,नीरेश जैन ,मृगांक जैन,नीरज जैन ,अनिल जैन सोनी ,सतीश जैन,भूपेन्द्र जैन,बिट्टू जैन,आकाश जैन,अनिल जैन ,अरविंद जैन,अनूप जैन,निखिल जैन,स्वीटी जैन,मोना जैन,डॉ आरती जैन,मनोज जैन,निर्भय जैन,सुनील जैन,अनिल जैन,मयंक जैन,पीयूष जैन,अमित जैन ,रीता जैन,नीलम जैन,ममता जैन,अरिहन्त जैन मोंटी,बबिता जैन,दिव्या जैन,ज्योति जैन,दीपिका जैन,,रिंकी जैन,सुमन जैन ,सम्यक जैन आदि मौजूद रहे ।
Budaun Amarprabhat