Breaking News

उझानी, उसहैत और उसावां से 6 वारंटी व 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को थाना उझानी, उसहैत और उसावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 6 गैर-जमानती वारंटियों और 2 वांछित अभियुक्तों को दबोचकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना उसहैत पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर सर्वाधिक 5 वारंटी और 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटियों में मारपीट और बलवे के मामले में नामजद सगे भाई जागेश्वर व राजेश्वर (निवासी दारानगर बछेली), बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित साकिर अहमद उर्फ सागिर अहमद (निवासी कस्बा उसहैत), आबकारी अधिनियम में वांछित पंकज (निवासी करीमनगर) और मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में रनधीर (निवासी लक्ष्मण नंगला) शामिल हैं। इसके अलावा गंभीर धाराओं (बीएनएस 74/64(1) आदि) में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त बलवीर (निवासी सोवरन नगला) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उधर, थाना उसावां पुलिस ने पशु क्रूरता और गौवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त दानवीर (निवासी ग्राम संजरपुर, थाना अलापुर) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
वहीं, थाना उझानी पुलिस ने भी मारपीट व गाली-गलौज से संबंधित पुराने मुकदमे में लंबे समय से अदालत में गैरहाजिर चल रहे वारंटी अभियुक्त भूपाल (निवासी ग्राम फकीराबाद) को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले भर में अपराधियों, वारंटियों और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

10 किलो डोडा छिलका के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the loveसहसवान पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज सहसवान। …