बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण के बाद एसआईआर को लेकर उठाए जा रहे सवालों की स्थिति स्पष्ट हुई है।
राजीव गुप्ता ने कहा कि 24 जून 2025 को जारी एसआईआर संबंधी आदेश से लेकर विभिन्न राज्यों की समय-सारणी तक निर्णय आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में कराई गई एसआईआर की वैधानिकता को बरकरार रखा था।
उन्होंने कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे पत्र और फॉर्म-6 को लेकर भी आयोग के स्पष्टीकरण का उल्लेख किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच किसी प्रकार का भ्रम नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने की बात कही।
Budaun Amarprabhat