Breaking News

अधिवक्ता के चेंबर का ताला काटकर लैपटॉप और स्टांप चोरी

Spread the love

बिसौली। तहसील परिसर में अधिवक्ता के चेंबर का ताला काटकर चोर लैपटॉप और करीब दो लाख रुपये के स्टांप चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह अधिवक्ता के तहसील पहुंचने पर हुई। चेंबर सीओ कार्यालय से कुछ दूरी पर बताया जा रहा है।

अधिवक्ता हृदेश शर्मा ने बताया कि सुबह तहसील पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला कटा मिला। अंदर जाकर देखा तो मेज की दराज के ताले भी टूटे हुए थे। चेंबर में रखा लैपटॉप और लॉकर में रखे करीब दो लाख रुपये के स्टांप गायब थे। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी।

सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चेंबर का निरीक्षण किया। बाद में अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं में चिंता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में तेज आंधी और बारिश का कहर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने गिरे विशालकाय पेड़, कार क्षतिग्रस्त, यातायात ठप

Spread the love​बदायूं। जनपद में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। …